Monday 29 June 2015

मॉनसून और ग्रीस कर्ज मुद्दे से तय होगा शेयर बाजार का मूड!

मुंबई। शेयर बाजारों में आगामी सप्ताह में मानसून की प्रगति और ग्रीस के साथ कर्ज समझौते के लिए यूरो समूह के मंत्रियों की बैठक पर निवेशकों की नजर होंगी। अगले सप्ताह निवेशकों की नजर विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंकड़ों, वैश्विक बाजारों के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल और तेल की कीमतों पर भी बनी रहेगी।
आगामी सप्ताह में बाजार की चाल मानसून की प्रगति पर भी निर्भर करेगी। जून-सितंबर मानसूनी सत्र के दौरान बारिश देश की अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी के समान होती है, क्योंकि देश की खेती मुख्यत: बारिश पर ही निर्भर करती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश में मानसूनी बारिश औसत से 24 फीसदी अधिक हुई है।
मॉनसून और ग्रीस कर्ज मुद्दे से तय होगा शेयर बाजार का मूड!

No comments:

Post a Comment