Sunday 28 June 2015

झारखंड के हजारीबाग में बोले पीएम मोदी: देश को दूसरी कृषि क्रांति की ज़रूरत

Image Loading
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग जिले के बरही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्‍होंने एक सभा को भी संबोधित किया। झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री भी वहां मौजूद थे।

पीएम मोदी ने कहा कि शरीर के अंदर क्या कमी आई है उसका पता पहले लगाया जाता है फिर दवाई दी जाती है, जैसे शरीर का स्वभाव है वैसा ही धरती माता का स्वभाव है। जैसे हम अपनी चिन्ता करते हैं वैसे ही हमें धरती माता की चिन्ता करना चाहिए।

आज हमारे पास जितने पशु हैं, उसकी तुलना में दूध उत्पादन कम है जबकि दुनिया में कम पशु होने के बाद भी दूध का उत्पादन ज्यादा है। हमें इन हालातों को पलटना होगा। डेयरी के क्षेत्र में झारखंड को आगे बढाना होगा। हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
 

No comments:

Post a Comment